Haryana : भाजपा मिशन मोड में और कांग्रेस कमिशन मोड में काम करती है : नायब सैनी
सत्य खबर, पानीपत ।
पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की मोतीराम कालोनी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं राज्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा का अभिनंदन समारोह भाजपा नेता ईशम कुमार पांचाल द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व महीपाल ढांडा का हजारों लोगों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जनता जर्नादन 5 अक्टूबर को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर भाजपा सरकार का गठन कर देगी। उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को ही कांग्रेस आईसीयू में चली जाएगी। नायब सैनी ने कहा कि लोगों का उत्साह और जोश से स्पष्ट हो गया है कि 8 अक्टूबर को पानीपत ग्रामीण से तीसरी बार कमल खिलने जा रहा है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी व भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट का भाजपा नेता ईशम कुमार पांचाल,मोहर सिंह सैनी, भूपेंद्र पांचाल, डा.विक्रम चौहान, बिजेंद्र पांचाल, मांगेराम बड़ गुर्जर, रविंद्र पांचाल, प्रेम तोमर, सुबेदार जसबीर, सुलेख सैनी, मुकेश राणा, कुलदीप बाल्याण, सुनील शर्मा, भूपेंद्र बाल्याण, विजय मेहता, जोंगेद्र रोहिला, विनोद दूधला, मानसिंह पाल प्रधान, सतपाल जांगड़ा, मनोज पांचाल, चितरंजन देवी, सतीश पांचाल, जितेंद्र पटवा ने बड़ी माला से अतिथियों का स्वागत किया।
वहीं मनोज पांचाल एवं शिवम पांचाल द्वारा भजनों के माध्यम से भाजपा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर अवनीत कौर, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह , सुभाष सैनी एडवोकेट, राजीव जैन, राम कुमार सैनी,रामभज सैनी एवं मंच संचालन कृष्ण आर्य ने किया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झूठ की फैक्ट्री लगा रखी है कांग्रेस की झूठ की दुकान में अब समान खत्म हो चुका है। हरियाणा सरकार ने यह निर्णय किया है कि सभी अग्निवीरों को पक्की नौकरी दी जाएगी। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा मिशन मोड में काम करती है लेकिन कांग्रेस कमीशन मोड में काम करती है और उदाहरण खुद कांग्रेस के प्रत्याशी दे रहे हैं। वहीं समारोह के आयोजक ईशम कुमार पांचाल ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वालों व पहुंचने वालों का आभार जताया।