राष्‍ट्रीय

हरियाणा: फेरों से पहले दूल्हा दुल्हन हुए कमरे में कैद

सत्य खबर, रेवाड़ी ।Haryana: Bride and groom imprisoned in room before marriage ceremony

रेवाड़ी शहर में शुक्रवार की देर रात शादी समारोह स्थल के बाहर पटाखे चलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद खूब हंगामा हुआ। एक तरफ से लाठी-डंडे तो दूसरे पक्ष की तरफ से पत्थर बरसाए गए। जिसमें कई लोग घायल हुए है। इस पूरे घटनाक्रम के कुछ वीडियो भी सामने आए है।

 

एक वीडियो में डर से दूल्हा -दुल्हन भी एक कमरे में कैद नजर आए। तनाव के बाद समारोह स्थल के बाहर पुलिसबल तैनात किया गया। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

दुकानदार पर पत्थर बरसा घायल किया

 

मॉडल टाउन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के मुताबिक, शहर के कोनसीवास रोड पर किसान वाटिका में शुक्रवार की रात शादी समारोह चल रहा था। शादी समारोह में शामिल होने आए कुछ लोग समारोह स्थल के बाहर पटाखे चला रहे थे। समारोह स्थल के ठीक सामने सैनी जूस कार्नर एंड कन्फेक्शनरी खोली हुई है।

Usha Vance: PM मोदी से मुलाकात ने बच्चों को दिला दी दादाजी की याद! उषा वांस ने PM मोदी को लेकर कह दी दिल छू लेने वाली बात
Usha Vance: PM मोदी से मुलाकात ने बच्चों को दिला दी दादाजी की याद! उषा वांस ने PM मोदी को लेकर कह दी दिल छू लेने वाली बात

 

इसके मालिक के साथ पटाखे चलाने वाले युवकों का विवाद हुआ। रात करीब साढ़े 10 बजे एक पक्ष ने दुकानदार मनीलाल और उसके चाचा हुकम पर पत्थर बरसा दिए। जिसमें दोनों को काफी चोटें आई। दोनों समारोह स्थल के पास ही सरस्वती विहार के रहने वाले हैं।

 

लाठी-डंडे लेकर समारोह स्थल के भीतर घुसे

 

जैसे ही इसकी सूचना उनके परिवार व अन्य लोगों को पता चला तो काफी लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने समारोह स्थल के भीतर घुसकर शादी में शामिल कुछ लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया। लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे युवकों के समारोह स्थल के भीतर घुसने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

 

कमरे में कैद दिखे दूल्हा- दुल्हन

 

UN में Shashi Tharoor ने आतंकवाद पर दिया जोरदार जवाब! पाकिस्तान और चीन पर कसा शिकंजा
UN में Shashi Tharoor ने आतंकवाद पर दिया जोरदार जवाब! पाकिस्तान और चीन पर कसा शिकंजा

घटनाक्रम के वायरल हुए वीडियो में साफ दिखाई दिया कि लोग अपनी जान बचाने के लिए कमरों के अंदर भागते हुए दिखे। एक वीडियो में कमरे के अंदर दूल्हा और दुल्हन भी कैद दिखाई दिए। हमलावरों के डर से परिवार ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया।

 

थाना प्रभारी बोले-जांच की जा रही है

 

विवाद काफी बढ़ा तो मॉडल टाउन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ खुद मौके पर पहुंचे। साथ ही दोनों पक्षों को शांत कराया। हमले में मनीलाल और हुकम के अलावा कुछ अन्य को भी चोटें आई हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

Also Read: दो साल पहले की गई घोषणाओं की जगह नहीं लगी एक भी ईंट: डॉ. अशोक तंवर

इस पूरे विवाद के दौरान फायरिंग करने की भी अफवाह फैली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मॉडल टाउन एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि पटाखे चलाने को लेकर पूरा विवाद हुआ था। फायरिंग जैसी कोई बात नहीं है। हालांकि झगड़े में कुछ लोग घायल जरूर हुए है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Back to top button