हरियाणा

Haryana : सीएम सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड को लेकर कह दी यह बड़ी बात, जो अपने सोची भी नहीं होगी

सत्य खबर, रोहतक।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को रोहतक में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोहतक के गोहाना अड्डे पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठ का पुलिंदा हो चुकी है। कांग्रेस ने घोषणापत्र में जो-जो घोषणाएं की हैं, उनको कभी भी पूरा नहीं किया। हिमाचल और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है। लेकिन वहां पर भी कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्रों को लागू नहीं किया। जबकि भाजपा ने घोषणापत्र में जो घोषणाएं की हैं, उनको पूरा करने का काम किया है।

नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर तंज कसते हुए कहा कि “दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं। जिनके बही खाते खराब हैं, वे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं।” कांग्रेस द्वारा हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा पर निशाना साधा था। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा से हिसाब मांग रही है। इसलिए उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा से 10 सवाल पूछे थे, लेकिन आज तक जवाब नहीं दिया।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई ऐसे प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जो 70 साल से ऊपर के हैं। जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा निश्चिंत होकर रहें। भाजपा सरकार सभी 70 साल से ऊपर के सभी लोगों को 5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड के तहत मुफ्त इलाज मिलेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी अपना इलाज करवा सकते हैं।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Back to top button