हरियाणा

Haryana : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे आज करेंगे रैली को संबोधित

सत्य खबर, करनाल ।
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। वह करनाल में इंद्री विधानसभा के कुंजपुरा स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। इसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी शामिल होंगे।

यहां से कांग्रेस ने राकेश कंबोज को टिकट दिया है। कंबोज पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं और विधायक भी बन चुके हैं। यहां से भाजपा के उम्मीदवार रामकुमार कश्यप हैं, जबकि बसपा-इनेलो के संयुक्त उम्मीदवार सुरेंद्र उड़ाना हैं।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

इंद्री में करीब 23 हजार वोट कंबोज समुदाय के हैं। राकेश कंबोज और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज इन्हें रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां साढ़े 18 हजार वोट जाट समुदाय के हैं। 44 हजार से ज्यादा मतदाता अनुसूचित जाति के हैं। ये यहां बड़ा वोट बैंक है।

खड़गे और उदयभान इस वोट बैंक को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेंगे। यहां कश्यप समुदाय के करीब 18 हजार वोट हैं, जो रामकुमार कश्यप की तरफ जा सकते हैं, लेकिन कश्यप समुदाय में उनके खिलाफ कुछ नाराजगी भी है।

Haryana News: सर्च वॉरंट के साथ पहुंची CBI टीम! कर चोरी केस में हुई चौंकाने वाली कार्रवाई
Haryana News: सर्च वॉरंट के साथ पहुंची CBI टीम! कर चोरी केस में हुई चौंकाने वाली कार्रवाई

Back to top button