ताजा समाचार

Haryana : कांग्रेस ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र,जानिए क्या है इसमें शामिल

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 पन्ने का मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसे चंडीगढ़ में चुनाव ऑब्जर्वर अशोक गहलोत, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने जारी किया। हालांकि इस दौरान सिरसा सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला गैरहाजिर रहे।

मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने दावा किया कि 18 से 60 साल की महिलाओं के खाते में हर महीने खटाखट 2 हजार रुपए आएंगे। लोगों को 25 लाख तक फ्री इलाज मिलेगा। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण देंगे। किसानों की हर पैदावार MSP पर बिकेगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) बहाल करेंगे।

Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई
Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई

2 लाख सरकारी नौकरी और सरकारी विभागों में ठेके पर भर्ती बंद होगी। पंजाब-हरियाणा के बीच विवादित सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर रहेंगे। हरियाणा कौशल रोजगार निगम बंद करेंगे। किसानों से जुड़े पोर्टल बंद करेंगे। परिवार पहचान पत्र पोर्टल को रिव्यू करेंगे। सरकारी नौकरी में खेल कोटा बहाल होगा। शहीद परिवारों को 2 करोड़ की राशि दी जाएगी।

हालांकि सबसे खास बात यह है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में अग्निवीर को लेकर कोई जिक्र नहीं है। कांग्रेस लगातार चुनाव में अग्निवीर को शहीद का दर्जा न देने और पेंशन छीने जाने का विरोध करती रही है।

Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी
Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी

7 दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश के लोगों के लिए 7 गारंटियां दे चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुआई में 7 वादे-पक्के इरादे के नाम से इसे जारी किया गया था।

Back to top button