हरियाणा

Haryana : प्रेम-प्रसंग के चलते लडक़ी के परिजनों पर युवक की जान लेने व साढे 9 लाख हड़पने का आरोप

सत्य खबर, करनाल ।
करनाल के सेक्टर 32,33 स्थित फैक्ट्री के पीछे खाली प्लॉट में युवक हत्या कर शव फेंकने के मामले में मृतक की शिनाख्त हो गई है। परिवार के लोगों ने प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के परिवार के लोगों पर हत्या करने के आरोप लगाए है। परिवार का यह भी आरोप है कि युवक पर लड़की के परिजनों ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था।

इसकी एवज में साढ़े 9 लाख रुपए भी उनसे समझौते के लिए थे। उसके बाद भी लड़की के परिवार के लोगों ने उसकी हत्या कर दी। वहीं सेक्टर 32,33 थाना परिजनों की शिकायत के आधार लड़की और उसके परिवार के लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय रवि के रूप में हुई है, जो उत्तम कॉलोनी का रहने वाला था। मृतक रवि की बहन इशिका ने बताया कि उसका भाई टाईल लगाने का काम करता था। शनिवार शाम को रवि काम पर गया था। शाम करीब 7 बजे उसकी रवि से बात हुई थी उसने कहा था कि वह थोड़ी देर में घर आ रहा है। लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। फोन भी बंद आ रहा था। आज हमें पता चला की रवि की हत्या कर दी गई है।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

इशिका ने बताया 3 माह पहले उसका भाई चांद सराय ऐरिया में टाईल लगाने के लिए गया था। इस दौरान उसने अपना फोन लड़की घर में चार्जिंग पर लगा दिया। लड़की की उम्र करीब 17 साल है। लड़की ने उसके भाई फोन से नंबर लिया। जिसके बाद वह दोनों आपस में बात करने लगे। बाद में जब लड़की के परिवार के लोगों का पता चला तो पहले उन्होंने सिटी थाना में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया। बाद में लड़की के परिवार के लोगों ने साढ़े 9 लाख रुपए समझौता किया। उसके बाद भी उसकी हत्या कर दी।

इशिका ने बताया कि हम परिवार में चार सदस्य थे, पिता की पहले मौत हो चुकी है। हम दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी मां और रवि ही घर पर रहते थे। रवि काम करके ही घर का खर्च चला रहा था। लेकिन लड़की के परिवार वालों ने पैसे लेकर भी उसकी हत्या कर दी।

सेक्टर 32,33 थाना के एसएचओ दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। युवक के सिर और मुंह पर तेजधार हथियार के वार किए गए थे। बाकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

Back to top button