Haryana : मंदिर के बाथरूम में नहाने गया कांवडियां नहीं लौटा, जानिए फिर क्या हुआ

सत्य खबर, पानीपत ।
पानीपत शहर में एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दरअसल, कांवड़िया एक मंदिर के शौचालय में नहाने गया था। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया। शक होने पर बाथरूम का दरवाजा खोला गया। इस दौरान वह अंदर अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
आनन-फानन में उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर शवगृह में रखवा दिया गया। पुलिस परिजनों और साथी कांवड़ियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जींद जिले के निवासी कृष्ण लाल कटारिया (54) के रूप में हुई है। कृष्ण का कैथल रोड जींद पर ढाबा है। वह अपने दोस्त जींद निवासी साहिल के साथ बाइक पर हरिद्वार जल लेने गया था। वे बुधवार को वहां से लौटे थे।
गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोनों ने पानीपत असंध रोड पर पुलिस चेक पोस्ट से आगे श्मशान घाट के पास स्थित एक मंदिर के बाहर बाइक रोकी। यहां कृष्ण मंदिर के शौचालय में नहाने चला गया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया। शक होने पर साहिल व अन्य लोगों ने बाथरूम का दरवाजा खोला। जिस दौरान उन्होंने देखा कि वह बाथरूम के फर्श पर मृत पड़ा था।