हरियाणा

Haryana : प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मंत्री जेपी दलाल की चेतावनी जानिए क्या कहा

सत्य खबर, भिवानी।
हरियाणा में बीजेपी सरकार के मंत्री जेपी दलाल ने विधानसभा चुनाव के बीच एक बयान देकर राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है। जेपी दलाल ने कहा कि अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन भी गई तो दिल्ली वाले 6 महीने नहीं चलने देंगे। दलाल मंगलवार को भिवानी में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

यहां जेपी दलाल ने कहा-”प्रदेश में एक शोर मच रहा है। भाई प्रदेश में कांग्रेस आएगी। अरे भाईयों, ये इतना (लोकसभा चुनाव में) शोर कर रखा था, तब भी आधी-आधी हो गई। मैं तो बुरी से बुरी कहता हूं। अगर भगवान नाराज गया, या फिर उक-चूक रह गई तो हमारे दिल्ली वाले छठवां महीना नहीं पकड़ने देते।”

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

मंत्री जेपी दलाल के बयान पर सियासी दल तय है। विपक्षी भाजपा पर अक्सर आरोप लगाते रहे हैं कि दूसरी पार्टी की सरकार बनने पर वह ऑपरेशन लोटस चलाते हैं। जिसमें हॉर्स ट्रेडिंग कर सरकार गिरा देते हैं। इसको लेकर वे महाराष्ट्र और इसके बाद हिमाचल में इसकी कोशिश का आरोप लगा चुके हैं। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसका आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत तक दे दी थी।

2019 में भिवानी की लोहारू विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक चुने गए जेपी दलाल पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के करीबी है। मनोहर लाल की सरकार में वह कृषि मंत्री बनाए गए थे। मार्च 2024 में जब मनोहर लाल को हटाकर नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया तो भी उनका कद कमजोर नहीं हुआ। मनोहर लाल से नजदीकियों के कारण ही जेपी दलाल को नायब सैनी की कैबिनेट में प्रमोशन देते हुए वित्त मंत्री बना दिया गया।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button