हरियाणा

Haryana News : इस दिन होगी नेता प्रतिपक्ष की घोषणा इनके नाम फाइनल दौड़ में

सत्य खबर, नई दिल्ली ।

हरियाणा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में नया चेहरा शामिल हो गया है। पार्टी के सबसे अनुभवी नेताओं में शामिल रघुबीर कादियान (80) का नाम सामने आ रहा है। कांग्रेस हाईकमान पार्टी में चल रही गुटबाजी के बीच सीनियर और अनुभवी नेता पर दांव खेल सकती है। इसकी घोषणा 24 नवंबर तक हो सकती है।

 

हालांकि, इस दौड़ में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा के अलावा गैर जाट चेहरे में थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा और पंचकूला से विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई का नाम भी चर्चा में है।

 

 

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आए थे। इसके बाद विधायकों की चंडीगढ़ में मीटिंग हुई और हाईकमान को नेता प्रतिपक्ष चुनने के अधिकार दे दिए। मगर, इस पर फैसला नहीं हो पाया। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष के बगैर ही एक सत्र भी गुजर गया।

 

पूर्व सीएम हुड्‌डा ने कहा था कि महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की वजह से इस पर फैसला नहीं हुआ। अब चूंकि यहां चुनाव खत्म हो चुके हैं और 23 नवंबर को रिजल्ट भी आ जाएगा। उसके बाद इसका ऐलान हो सकता है।

 

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रहे बालमुकुंद शर्मा ने भी दावा किया था कि भूपेंद्र हुड्‌डा इस बार नेता प्रतिपक्ष नहीं होंगे। मगर, हुड्‌डा अपने करीबी यानी डॉ. रघुबीर कादियान को आगे कर अपनी राजनीति को सेफ कर सकते हैं। ऐसा कर वह हरियाणा के नेताओं में एक मैसेज देने में भी कामयाब होंगे कि कांग्रेस उनके कहने से बाहर नहीं है।

 

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

हरियाणा में 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव परिणाम जारी हुए थे और 17 अक्टूबर को हरियाणा सरकार का गठन हुआ था। इतने दिन बीत जाने के बाद भी कांग्रेस विधायक दल का नेता नहीं चुन पाई है। 20 साल में ऐसा पहली बार हो रहा कि हरियाणा को नेता प्रतिपक्ष के लिए इतना लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

 

इसका मुख्य कारण पिछले 3 चुनाव में कांग्रेस को लगातार मिली हार है। 2009 में भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से पीछे रह गई थी। 2005, 2009, 2014 और 2019 में चुनाव परिणाम के बाद करीब 15 दिन के अंदर नेता प्रतिपक्ष चुन लिए गए थे।

 

नेता चुनने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने 18 अक्टूबर को 4 पर्यवेक्षक भेजे थे, लेकिन विधायक दल की बैठक में हाईकमान पर फैसला छोड़ दिया गया।

Back to top button