हरियाणा

Haryana News : कैफे में यह काम करते मिले 8 लडक़े और 6 लड़कियां

सत्य ख़बर, फरीदाबाद ।
फरीदाबाद में पुलिस ने कैफे में रेड की। यहां लड़कों के साथ लड़कियां हुक्का पीती मिलीं। इनमें 8 लड़के और 6 लड़कियां थीं। पुलिस को यहां रेड के दौरान फ्लेवर्ड हुक्का, नशीली दवाइयां और बीयर व शराब की बोतलें भी मिली।

पुलिस ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी पहचान महेश के रूप में हुई है। पुलिस ने ये कार्रवाई बुधवार देर शाम को एनआईटी इलाके में चल रहे डाउनटाउन नाम के कैफे में की। इससे पहले भी इस कैफे में पुलिस रेड कर चुकी है।

Haryana में युद्ध के हालात, ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर तगड़ी तैयारियां!
Haryana में युद्ध के हालात, ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर तगड़ी तैयारियां!

बता दें कि सरकार ने रेस्टोरेंट, क्लबों, कैफे और बार में हुक्का पूरी तरह से बैन कर रखा है। इस पर सजा के साथ जुर्माने का प्रावधान है।

जानकारी के अनुसार एनआईटी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि डाउनटाउन कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम यहां पहुंची। यहां लड़के और लड़कियां फ्लेवर्ड हुक्का पीते हुए मिले।

Haryana News: हरियाणा में मिसाइल गिरने से दहशत, क्या यह पाकिस्तान का नया हमला था?
Haryana News: हरियाणा में मिसाइल गिरने से दहशत, क्या यह पाकिस्तान का नया हमला था?

कैफे संचालक महेश से टीम ने हुक्का बार संचालन की अनुमति या लाइसेंस दिखाने को कहा, लेकिन वो कुछ नहीं दिखा सका। पुलिस टीम ने उसे कहा कि हुक्का सेवन कराने पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद ये सब कैसे चल रहा है। इसके बाद संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को यहां से 4 हुक्के और उनमें इस्तेमाल होने वाले फ्लेवर के 3 पैकिट मिले हैं। जानकारी के मुताबिक इसी कैफे पर लगभग 2 साल पहले भी पुलिस ने रेड की थी, लेकिन बावजूद इसके महेश इसे चला रहा था।

Back to top button