हरियाणा

Haryana News : महिला पर एसिड अटैक, आरोप रिश्तेदारों पर ही

सत्य खबर, पानीपत ।
पानीपत शहर में एक महिला पर एसिड अटैक हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर की एकता विहार की रहने वाली महिला पर उसके ही रिश्तेदारों ने ही एसिड अटैक किया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। एसिड के कारण महिला का शरीर कई जगह से जल गया है।

महिला के पति ने उसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसे सरकारी अस्पताल में भेज दिया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह घटना शुक्रवार (8 नवंबर) शाम करीब साढ़े 6 बजे की है।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

पीड़ित महिला का नाम शमशाना बताया जा रहा है। महिला के पति साकिर हुसैन ने बताया कि शमशाना के साथ वो शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे कच्ची नहर पर सब्जी लेने गए थे। पीछे कुछ सामान रह गया था इसलिए वो शमशाना को अकेले छोड़कर पीछे चले गए थे। जब वो लौटकर आए तो देखा की अटैक हो चुका था। शमशाना जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। और आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। जिसके बाद साकिर ने उसे उठाया और तुरंत घर लेकर गए। कपड़े बदलकर वो उसे सीधे अस्पताल लेकर चले गए।

आरोपियों के बारे में पूछे जाने के पर साकिर ने बताया कि एक आरोपी उनका बहनोई कासिम था और दूसरा भांजा पिल्लू था। साथ ही साकिर बताते हैं कि दोनों के साथ उनकी किसी भी तरह की कोई रंजिश नहीं थी। लेकिन वो लगातार उन्हें धमकी देते रहते हैं आरोपी का एक बेटा अभी जेल से बाहर आया है और वो कहता है कि हम तुम्हें पानीपत में भी चैन से नहीं रहने देंगे। जाकिर के अनुसार वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल वह पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

सिविल अस्पताल के डॉक्टर विकास ने बताया कि प्राथमिक जांच में महिला शमशाना पर विट्रोइल अटैक का मामला सामने आया है। उन्होंने महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया है। महिला के स्वाब सैंपल लेकर मधुबन लैब भेज दिए गए हैं।

Back to top button