हरियाणा

Haryana News : प्रेमिका से बात करने के बाद प्रेमी ने दे दी अपनी जान,जानिए वजह

सत्य खबर, पानीपत । 

पानीपत की एक कॉलोनी में 19 वर्षीय युवक ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपनी मां के नाम माफी मांगने वाला पंजाबी सिंगर स्व. सिद्धू मुसेवाला के गाने का स्टेट्स लगाया। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका से देर रात तक सोशल मीडिया पर बात की।

उसे सुसाइड करने की बात बताई। जिसके बाद प्रेमिका उसे मैसेज के जरिए ऐसा न करने को कहती रही। सुबह परिजनों को युवक उसका शव फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे पर नीचे उतवाया और सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक मामला ज्योति कॉलोनी का है। जहां 19 साल का युवक अनुराग किराए के कमरे में रहता था। वह यहां पिछले करीब 4 साल से रह रहा है और एक कंपनी में पल्लेदारी का काम करता था। उसके साथ उसका बड़ा भाई भी रहता था। जोकि शुक्रवार रात को नाइट शिफ्ट पर फैक्ट्री में गया हुआ था।

अनुराग के सुमन नाम की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग थे। उसने शुक्रवार दिन के समय अपने इंस्टाग्राम पर पंजाबी सिंगर स्व. सिद्धू मुसेवाला के गाने का स्टेटस लगाया। जिसमें वह अपनी मां से माफी मांग रहा है। दिन भर से प्रेमिका को बताया कि आज उसका इस दुनिया में आखिरी दिन है।

वह सुसाइड कर लेगा। वह टूट चुका है। देर रात तक प्रेमिका से कभी मैसेज, तो कभी कॉल के जरिए उसकी बात होती रही। रात को फिर उसे प्रेमिका से 5 मिनट कॉल पर बात की। इसके बाद उसे उसी के दुपट्टा से फंदा लगाया और फांसी पर झूल गया।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Back to top button