हरियाणा

Haryana News : बिना किसी विरोध के राज्यसभा पहुंची भाजपा प्रत्याशी रेखा शर्मा

सत्य खबर, चण्डीगढ़ ।

हरियाणा से भाजपा कैंडिडेट रेखा शर्मा निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं। उनके विरोध में कांग्रेस या किसी दूसरी पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा था। आज (13 दिसंबर) को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। जिसके बाद उन्हें जीत का सर्टिफिकेट दे दिया गया। उनका कार्यकाल 2028 तक रहेगा।

इस दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता मौजूद रहे। रिटर्निंग अधिकारी आईएएस अशोक कुमार मीणा ने रेखा शर्मा को जीत का सर्टिफिकेट सौंपा। बता दें कि भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रह चुकी रेखा शर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था।

Haryana News: फिर टली उम्मीद! मनचाहे स्कूल में तबादले का सपना अब जून तक स्थगित!
Haryana News: फिर टली उम्मीद! मनचाहे स्कूल में तबादले का सपना अब जून तक स्थगित!

90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं जबकि 3 निर्दलीयों का भी उन्हें समर्थन है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार की जीत पहले से ही तय थी। रेखा शर्मा ने नामांकन के आखिरी दिन 10 दिसंबर को आवेदन किया था। जीत के बाद शाम को हरियाणा भवन में भाजपा की ओर से रेखा शर्मा का स्वागत किया जाएगा। इसको लेकर समारोह आयोजित किया जा रहा है।

इस समारोह में समाज कल्याण बोर्ड हरियाणा की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि हरियाणा की 5 राज्यसभा सीटें हैं। इनमें से 4 पर भाजपा सीधे काबिज हो चुकी है।

जिनमें रेखा शर्मा और उनसे पहले सुभाष बराला, रामचंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा भी भाजपा के समर्थन से राज्यसभा सांसद चुने जा चुके हैं। उनकी मां शक्तिरानी शर्मा कालका से भाजपा की विधायक हैं।

Haryana News: दूध दाल आटा छुपाया तो होगी जेल! हरियाणा में कड़ी कार्रवाई का ऐलान!
Haryana News: दूध दाल आटा छुपाया तो होगी जेल! हरियाणा में कड़ी कार्रवाई का ऐलान!

Back to top button