हरियाणा

Haryana News : CM सैनी के सुरजेवाला पर तंज के बाद आई सुरजेवाला की जबरदस्त प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

सत्य खबर, नई दिल्ली । 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार (1 नवंबर) को हरियाणा दिवस और भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई। गोहाना पहुंचे सैनी ने वहां के मशहूर मातूराम हलवाई की दुकान पर जलेबी भी बनाई।

 

इससे पहले गोहाना में ही आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- कांग्रेस का कमाल देखिए, इसके मुखिया ने कह दिया था कि 2 लाख नौकरी देंगे। इनके उम्मीदवार कह रहे थे कि मेरे हिस्से में इतनी नौकरियां आएंगी। इनके नेता जयराम रमेश तो नौकरियों का रिजल्ट रुकवाने इलेक्शन कमीशन ही पहुंच गए।

 

सैनी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा- एक इनके रणदीप सुरजेवाला साहब। कोई छींक भी मारेगा तो वह चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। उसके पास कोई काम नहीं है। सैनी ने सुरजेवाला को सरकारी डूम कहकर चटकारे लिए। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर कांग्रेसी सांसद ने पलटवार किया। रणदीप ने कहा- ‘एक एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री, नायब सैनी, अहंकार में चूर होकर डूम दलित समाज का अपमान कर रहे हैं। उन्हें अपना PA लगाने तक का अधिकार नहीं है। अफसर से लेकर मंत्रियों तक की लिस्ट दिल्ली से आती है। सैनी बौद्धिक दिवालियापन का शिकार होकर गाली गलौज कर रहे हैं।

 

सुरजेवाला ने कहा- मैंने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री सैनी से सीधा सवाल पूछा था कि किसान, मंडी मजदूर, राइस मिल मालिक की दुर्गति क्यों हो रही है? NHM को लेकर लिया गया फैसला अगले दिन ही वापस ले लिया गया। वह मुझे डूम कहें या किसी और दलित समाज के नाम से पुकारें लेकिन मैं मेहनतकश समाज से अपना नाम जुड़ने पर फक्र महसूस करता हूं। आपकी गालियां मुझे किसान, मजदूर, आढ़ती, गरीब की आवाज उठाने और सरकार को आइना दिखाने को प्रेरित करती रहेंगी।’

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

 

 

नायब सैनी ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने से पहले युवाओं को नौकरी देने के वादे को पूरा किया। 25 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर देने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। लोग अस्पतालों में फ्री डायलिसिस के लिए हमसे फोन कराते थे। कुछ ऐसे भी थे, जो हम तक नहीं पहुंच पाते थे। अब सरकार ने सारी जांच फ्री कर दी हैं। हमने अपना संकल्प पूरा किया।

 

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में मजबूत सिस्टम खड़ा किया है। अब उसी से प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। विकास कार्यों की पूरी लिस्ट तैयार की है। समस्याओं का बिना भेदभाव के समाधान करेंगे। सरकार विकसित हरियाणा बनाने का काम करेगी। आज हरियाणा 58 साल का हो गया है। हरियाणा में विकास की गति को हमारी सरकार तेज करेगी।

 

 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गन्नौर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रहे देवेंद्र कौशिक और निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र कादियान को लेकर भी चटखारा लिया। वे दोनों ही मंच पर थे औए एक-दूसरे के साथ थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवेंद्र कौशिक और देवेंद्र कादियान के बीच कुश्ती हो गई थी। दोनों ही पहलवान लड़ गए थे। दोनों में से कोई एक तो जीतेगा, हमें तो ताली बजानी थी।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

 

बड़ौली बोले

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा को नॉन-स्टॉप हरियाणा और स्मार्ट हरियाणा बनाने का श्रेय नायब सिंह सैनी को जाता है। आज भगवान विश्वकर्मा का दिवस है। देश के प्रधानमंत्री ने भी नए भारत का निर्माण किया है। भाजपा सरकार कार्यकर्ताओं के बल पर चलेगी। मान-सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी। जनता ने सरकार से जो उम्मीद रखी है, वह पूरी की जाएगी।

 

संबोधन के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को जिला बनाने पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सारी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही किसी कार्यक्रम के अंदर आएंगे और गोहाना के लोगों की जो भी मांग है, उसे भाजपा सरकार जरूर पूरा करेगी।

Back to top button