हरियाणा

Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी ने कही यह बड़ी बात

सत्य खबर, सोनीपत ।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोनीपत के गोहाना भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। उन्होंने हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन किया। वहीं भाजपा नेताओं ने भी सीएम का जोरदार स्वागत किया। यहां भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्‌ढा, मंत्री डा. अरविंद शर्मा, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा, गन्नौर के निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान व भाजपा के अन्य नेता मंच पर मौजूद हैं।

हरियाणा दिवस और विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए जनता का आभार करने वाली है। क्षेत्र में चर्चा है कि आज गोहाना को जिला बनाने की घोषणा हो सकती है। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हल और राम मंदिर भेंट किया गया।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा को नॉन स्टॉप हरियाणा और स्मार्ट हरियाणा बनाने का श्रेय नायब सिंह सैनी को जाता है। आज भगवान विश्वकर्मा का दिवस है, देश के प्रधानमंत्री ने भी नए भारत का निर्माण किया है। भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं के बल पर चलेगी, मान सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी। जनता ने सरकार से जो उम्मीद रखी है, वह पूरी की जाएगी।

भाजपा का कार्यक्रम गोहाना में बुलबुल बैंक्विट हॉल महम रोड पर चल रहा है। यहां पूरे दिन कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शाम को इसी कार्यक्रम में राजस्थान के सीएम भजन लाल भी शामिल होंगे। पुलिस की ओर से यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कार्यकर्ताओं व आम लोगों की यहां पर भीड़ उमड़ी है। जींद के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्‌ढा, सोनीपत विधायक निखिल मदान, बरोदा हलके से भाजपा के प्रत्याशी रहे प्रदीप सांगवान भी पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार भाजपा ने क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद गोहाना में कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम रखा है। इसमें भजन व लोक गायकों को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में पूरे सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से वर्करों को आमंत्रित किया गया है।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

 

Back to top button