हरियाणा

Haryana News : 3 सप्ताह बाद भी परिजन युवक का शव लेने को नहीं तैयार, जानिए वजह

सत्य ख़बर, महेंद्रगढ़ ।
महेंद्रगढ़ में युवक के सुसाइड के 26 दिन बाद भी परिजनों ने शव लेने इनकार कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री पर FIR दर्ज नहीं हुई तो 7 दिन बाद वह हमेशा के लिए जंगल में निकल जाएंगे। वहीं मां ने भी आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।

जानकारी अनुसार गांव बाघोत निवासी 26 वर्षीय मोहित ने 13 दिसंबर को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। 14 दिसंबर को शव का पोस्टमॉर्टम करवा उप नागरिक अस्पताल में रखवा दिया था।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

मृतक के पिता कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि उसके बड़े बेटे मोहित ने पूर्व मंत्री और उसके बेटे व 6 अन्य लोगों की वजह से सुसाइड किया था। उसकी डेड बॉडी कनीना अस्पताल में रखी हुई है, आज 26 दिन हो गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री ने हत्यारों का साथ देने में उनकी मदद की है। केंद्रीय मंत्री किसी के नहीं है, वह अपने परिवार व अहीर वाल क्षेत्र के भी नहीं है।

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

कैलाश चंद शर्मा ने प्रधानमंत्री से उम्मीद जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने ने कहा कि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे सात दिन बाद परिवार के साथ जंगल में निकल जाएंगे और फिर वापस लौटकर नहीं आएंगे। मृतक की मां ने कहा कि दो दिन में केस दर्ज नहीं होता है तो वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगी।

Back to top button