हरियाणाताजा समाचार

Haryana News: हरियाणा में देवर ने भाभी को मारी गोली, ब्यूटी पार्लर में घुसकर की फायरिंग

हरियाणा के कैथल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां देवर ने अपनी भाभी पर फायरिंग कर दी। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। आरोपी देवर पार्लर में ही पिस्टल लेकर घुसा और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरु कर दी।

हरियाणा के कैथल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां देवर ने अपनी भाभी पर फायरिंग कर दी। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। आरोपी देवर पार्लर में ही पिस्टल लेकर घुसा और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरु कर दी। एक गोली महिला के कंधे को छूते हुए निकल गई। घटना पुंडरी के ब्रह्मानंद कॉलोनी में स्थित मन्नत ब्यूटी पार्लर की है।

घटना शुक्रवार दोपहर ढाई बजे की है। ब्यूटी पार्लर की मालकिन उर्मिला काम कर रही थी। इसी दौरा उर्मिला के पति के चाचा का बेटा बीरबल पिस्टल लेकर आया और फायरिंग कर दी। वहां पर मौजूद लोगों ने उर्मिला को बचाया।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

जानकारी के अनुसार आरोपी इसी ब्यूटीपार्लर में काम सीख चुका है। उसने पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के कारण फायरिंग की।

पुंडरी थाना प्रभारी रमेश कुमार के अनुसार बीरबल नशा करता है। उसके ऊपर लूट, डकैती और लड़ाई झगड़े के कई केस दर्ज है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान
Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान

Back to top button