ताजा समाचारहरियाणा

Haryana News : हरियाणा में 2 करोड़ से ज्यादा लोग BPL श्रेणी में, एक साल में हुई भारी बढ़ोतरी

Haryana : हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले (BPL) परिवारों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई है।

 

Haryana : हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले (BPL) परिवारों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 52 लाख परिवार BPL श्रेणी में आते हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक परिवार में औसतन 4 व्यक्तियों की संख्या के आधार पर प्रदेश में करीब 2 करोड़ से अधिक लोग BPL श्रेणी में आ चुके हैं।

 

PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 26 मार्च से पहले करवा लें ये काम

BPL की संख्या को लेकर प्रदेश में पिछले कई महीने से विवाद चल रहा है। बुधवार को कांग्रेस विधायक पूजा ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए सरकार से पांच साल की रिपोर्ट मांगी। कांग्रेस विधायक ने 5 वर्ष में BPL की संख्या तथा सरकार द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयासों पर जवाब मांगा।

 

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं आ​धिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इसके जवाब में बताया कि वर्ष 2020-21 में प्रदेश में बीपीएल परिवारों की संख्या आठ लाख 67 हजार 328 थी। वर्ष 2021-22 में यह बढ़कर आठ लाख 78 हजार 329 हो गई।

New Highway: हरियाणा में बनेगा ये फोरलेन हाईवे, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

 

इसके बाद सरकार ने प्रदेश में नागरिक संसाधन सूचना विभाग का गठन किया, जिसकी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022-23 में BPL परिवारों की संख्या बढ़कर 32 लाख 69 हजार 29 तक पहुंच गई।

  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023-24 में हरियाणा में बीपीएल परिवारों की संख्या 44 लाख 91 हजार 12 तक पहुंच गई। वर्ष 2024-25 के दौरान हरियाणा में बीपीएल परिवारों की संख्या 51 लाख 83 हजार 253 दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button