हरियाणा

Haryana News: हरियाणा में 50 साल की उम्र में रिटायर होंगे अधिकारी, नया नियम लागू

हरियाणा में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा सरकार का कहना है कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार करते हुए पकड़ा जाएगा उसे 50 साल की उम्र में ही रिटायर कर दिया जाएगा।

हरियाणा में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा सरकार का कहना है कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार करते हुए पकड़ा जाएगा उसे 50 साल की उम्र में ही रिटायर कर दिया जाएगा। सरकार ने इस नियम का लागू कर दिया है।

प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने इसकी जानकारी दी है। सरकार के इस फैसले के बाद भ्रष्ट कर्मचारियों को एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा, बल्कि उन्हें रिटायर कर दिया जाएगा। सरकार की ओर से राजस्व विभाग के ग्रुप बी के अधिकारी एक्सटेंशन पर रोक लगा दी गई है। अधिकारी को रिटायरमेंट के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 26 मार्च से पहले करवा लें ये काम

कैसे होगी अधिकारियों की जांच ?

सरकारी नौकरी के लिए रिटायरमेंट की उम्र 58 साल है। हरियाणा सरकार पहले 55 साल की उम्र में कर्मचारियों के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच करती थी। जांच के दौरान अगर सब ठीक पाया जाताहै था तब अधिकारी या कर्मचारी को 58 साल तक नौकरी करने के लिए एक्सटेंशन दी जाती थी। लेकिन अब सरकार 50 साल की उम्र में ही अधिकारी की भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच करेगी।

सरकार का कहना है कि जांच के दौरान अधिकारियों की एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट की जांच करी जाएगी। अगर अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा जाएग या किसी तरह से शामिल पाया गया तो उसे 50 साल से आगे सरकारी नौकरी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

New Highway: हरियाणा में बनेगा ये फोरलेन हाईवे, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना सरकार लक्ष्य- अनुराग रस्तोगी

हरियाणा सरकार ने पहले HCS के अधिकारी रीगन कुमार को रिटायर कर दिया था। रीगन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। रीगन 2011 बैच के HCS अधिकारी थे। भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद उन्हें रिटायर करने का फैसला लिया था। साल 2024 में हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के 155 मामले दर्ज किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button