हरियाणा

Haryana News : शादी की खुशी एक गलती से मातम में बदली,जानिए क्यो

सत्य खबर, चरखी दादरी ।
चरखी दादरी शहर में बुधवार रात बारात में आए दूल्हे के दोस्तों ने शादी की खुशी में फायरिंग कर दी। जिससे एक 13 साल की लड़की की खोपड़ी पर गोली लगने से मौत हो गई। वहीं उसके पास खड़ी मां और एक अन्य महिला को छर्रे लगे। जिससे वे दोनों भी घायल हो गईं। घायलों को चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह देखकर फायरिंग करने वाले बाराती वहां से फरार हो गए।

मरने वाली लड़की और उसकी मां परिवार समेत झज्जर से चरखी दादरी शादी में शामिल होने पहुंची थीं। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और मृतक लड़की के पिता के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। मृतका के शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में झज्जर जिले के गांव बहू के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया है कि वह खाद-बीज की दुकान चलाते हैं। बुधवार को वह अपनी पत्नी सविता, बड़ी बेटी जिया, छोटी बेटी रिया और बेटे मयंक के साथ चरखी दादरी के उत्सव गार्डन आए थे।

यहां झज्जर जिले के गांव खोरड़ा के रहने वाले उनके दोस्त विजय की बेटी रवीना की शादी थी। अशोक कुमार ने बताया कि वह खाना खाने और शगुन देने के बाद जाने की तैयारी में थे। उनका परिवार उत्सव गार्डन के अंदर खड़ा था। इस दौरान बारात आ गई तो वह रुक गए। बारात में आए कुछ युवक पैलेस के बाहर हवाई फायरिंग करने लगे।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

युवकों ने पैलेस के बाहर 2-3 फायर किए। इसके बाद वे पैलेस के अंदर आ गए। अशोक ने बताया कि वह और उनका परिवार फायरिंग कर रहे युवकों से 8-10 कदम की दूरी पर खड़ा था। इस दौरान एक अज्ञात युवक की बंदूक से चली गोली चली, जो उनकी बेटी जिया की खोपड़ी में जा लगी।

इससे जिया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। साथ ही उनकी पत्नी सविता को भी गोली के छर्रे लगे। अशोक ने बताया कि वह अपनी बेटी और पत्नी को लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी बेटी जिया को मृत घोषित कर दिया।

गोरियां गांव के एक व्यक्ति ने बताया वह भी अपने परिवार के साथ इस शादी में आया था। उसने जानकारी देते हुए कहा कि जिसकी लड़की की मौत हुई है वो मेरा साथी है। खाना खाने के बाद अशोक (मृतका के पिता) का परिवार बस निकलने की तैयारी में ही था, तभी बाहर कुछ लड़के हर्ष फायर कर रहे थे। उनके पास एक राइफल लोडेड थी जिसका ट्रिगर दब गया और लड़की को गोली लग गई और मौके पर ही लड़की की मौत हो गई। फायर करने के बाद आरोपी भाग गए।

अशोक ने बताया है कि उनकी बेटी जिया कक्षा 9 में पढ़ती थी। उसकी उम्र 13 साल थी। उनकी पत्नी का उपचार चल रहा है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके आधार पर सिटी थाना पुलिस ने आज सुबह केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

पुलिस ने मैरिज होम के उस एरिया को सील कर दिया है, जहां वारदात हुई। साथ ही मैरिज होम में लगे CCTV कैमरों को खंगालकर आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है।

Back to top button