राष्‍ट्रीय

Haryana News : भ्रष्टाचार के आरोप में महिला आयोग की उपाध्यक्ष गिरफ्तार,जानिए पूरा मामला

सत्य खबर, चण्डीगढ़ ।
हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। शनिवार को एसीबी ने सोनिया अग्रवाल के सोनीपत में खरखौदा स्थित घर पर रेड की थी।

आरोप है कि सोनिया अग्रवाल के कर्मचारी ने छेड़छाड़ के केस को सेटल करने के नाम पर पैसे लिए हैं। एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद टीम ने सोनिया के घर पर रेड की। सोनिया अग्रवाल से सोनीपत एसीबी ऑफिस में पूछताछ चल रही है। सोनिया अग्रवाल के घर से क्या बरामद हुआ है, टीम ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।

Pahalgam Attack: शोपियां में लगाए गए पहलगाम आतंकवादी हमले के आरोपी आतंकियों के पोस्टर! 20 लाख रुपये का इनाम
Pahalgam Attack: शोपियां में लगाए गए पहलगाम आतंकवादी हमले के आरोपी आतंकियों के पोस्टर! 20 लाख रुपये का इनाम

एसीबी सूत्रों के मुताबिक सोनीपत की महिला ने हिसार के एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। इस मामले में महिला आयोग के पास शिकायत दी गई थी। 12 दिसंबर को सोनीपत में सोनिया अग्रवाल ने महिलाओं पर शोषण से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई की थी। इस कैंप में हिसार के कर्मचारी का मामला भी उठा। कर्मचारी को कैंप में लताड़ लगाई गई।

सोनिया अग्रवाल का एक कर्मचारी इसी केस को सेटलमेंट करने के लिए हिसार में पैसे लेने के लिए पहुंचा। वहां एसीबी ने कर्मचारी को रंगेहाथ पकड़ लिया। कर्मचारी से पूछताछ के बाद जींद एसीबी की टीम सोनिया अग्रवाल के घर जांच के लिए पहुंची।

Tribute To Martyred Soldiers: शहीद भारतीय सैनिकों की श्रद्धांजलि! CISF ने सोशल मीडिया पर किया सम्मान
Tribute To Martyred Soldiers: शहीद भारतीय सैनिकों की श्रद्धांजलि! CISF ने सोशल मीडिया पर किया सम्मान

Back to top button