हरियाणा

Haryana : महिला को लिवइन में रहने वाले पार्टनर को छोडऩा पड़ा भारी,पति को भी भुगतना पड़ा खामियाजा

सत्य खबर , पानीपत ।
पानीपत के बापौली खण्ड के गांव रसलापूर में घर में सो रहे पति-पत्नी पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। चाकू मारने वाला आरोपी युवक महिला का लिवइन पार्टनर था, जिसके साथ वह पिछले 5 साल से रह रही थी। अब उसने उसे छोड़ दिया और अपने पति के साथ रहने लगी थी। इसी बात से आहत युवक घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बापौली थाना पुलिस को मिली शिकायत में पीड़ित महिला शबनम ने बताया है कि वह रसलापूर गांव की रहने वाली है। वह 5 साल से पड़ोस में रहने वाले युवक फिरोज के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला ने बताया कि फिरोज का उसके मामा ससुर से करीब 3 माह से झगड़ा चल रहा था। इसलिए, वह अब फिरोज से मिलना नहीं चाहती थी और न ही उसके साथ रहना चाहती थी। लेकिन, फिरोज अक्सर उसे मिलने के लिए दवाब बनाता था। जब वह मायका चली गई तो उसने फिरोज को समझाने के लिए दो बार कॉल भी किए।आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार 23 जून को महिला फिरोज की शिकायत लेकर महिला थाने गई, जहां से उसे बापौली थाने जाने को कहा। उसी रात महिला अपने पति के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 12 बजे फिरोज घर के अंदर आया। उसने महिला को चाकू मारा। महिला चिल्लाने लगी।

Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम
Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम

इस पर फिरोज ने कहा कि अगर तू मेरी नहीं हो सकती, तो तुझे तेरे पति की भी नहीं होने दूंगा। तुझे जान से मार दूंगा। शोर सुनकर पति गुलफान भी जाग गया। जब वह अपनी पत्नी को छुड़वाने लगा, तो फिरोज ने उसे भी चाकू मारा। चाकू लगने से पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।

घायल हालत में दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पति-पत्नी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई बुधवार रात को दोनों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए। बताया जा रहा है महिला 2 बच्चों की मां है। उसकी उम्र करीब 31 साल है। वहीं, उसके पति की उम्र 33 साल बताई जा रही है। महिला किसी तरह अपने पड़ोसी 26 वर्षीय फिरोज से मिल गई और उसके साथ रहने लगी थी। फिलहाल, आरोपी फरार है।

Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!
Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!

Back to top button