हरियाणा

Haryana : ब्राह्मण समाज को हल्के में लेकर भूल न करें राजनीतिक दल : सुरेंद्र शर्मा बड़ौता

सत्य खबर, पानीपत ।

सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि राजनीति में भागीदारी ब्राह्मण समाज का हक है। ब्राह्मण समाज एकजुट है और समाज के लिए सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों से अधिक से अधिक टिकटों की मांग कर रहा है। यदि राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज की अनदेखी करते हैं तो समाज एकजुट होकर इस पर कड़ा निर्णय लेगा।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता मंगलवार को भगवान श्री परशुराम धर्मशाला, संजय कॉलोनी गोहाना रोड पानीपत में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त को कैथल में ब्राह्मण समाज की प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें कमेटी का गठित की गई थी। कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि कि प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों से कम से कम 20 टिकटों से मांगें जाएंगे। उसी कड़ी में आज वह पानीपत पहुंचे हैं। पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सभा हरियाणा की ओर से प्रैस वार्ता कर अपनी मांग उठाई जा रही है। मीडिया एक ऐसा माध्यम है जहां सभी राजनीतिक दलों तक कम समय में अपनी बात पहुंचाई जा सकती है। बड़ौता ने कहा कि ब्राह्मण समाज के सभी संगठन एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएं और प्रदेश में अधिक से अधिक विधानसभा टिकटों की मांग करें ताकि राजनीतिक दलों में समाज की एकता प्रदर्शित हो। उन्होंने कहा कि जब जब ब्राह्मण समाज ने किसी राजनीतिक दल का साथ दिया है वह पार्टी सत्ता में आई है और जब तब ब्राह्मण समाज किसी पार्टी से विमुख हुआ है वह पार्टी धराशाही हुई है। इसलिए राजनीतिक दल कोई भूल न करें और ब्राह्मण समाज को हल्के में न लें। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल के समय में पंडित भगवत दयाल के साथ समझौता था उस समय 14 विधायक ब्राह्मण समाज के बने थे और आज भी प्रदेश में बहुत से ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां ब्राह्मण मजबूत और जीतने की स्थिती में हैँ। उन क्षेत्रों में समाज को टिकट दिए जाएं। ब्राह्मण समाज को नजरअंदाज करने की कोशिश की तो एकजुटता से ब्राह्मण समाज को विश्वास में लेकर नजरअंदाज करने वाले के खिलाफ कड़ा फैसला लेगा।

इस अवसर पर मनीश शर्मा प्रदेश प्रैस सचिव, जसमेर शर्मा प्रधान ब्राह्मण धर्मशाला संजय कॉलोनी,सुलेन्द्र कौशिक जिला प्रधान सर्व ब्राह्मण सभा पानीपत,धर्मवीर शर्मा जिला उपप्रधान सर्व ब्राह्मण सभा पानीपत,राजनारायण शर्मा जिला युवा प्रधान सर्व ब्राह्मण सभा, पानीपत, रामफल शर्मा, कृष्ण अत्रैय,रमेश शास्त्री, राजकुमार शर्मा घीड़, रोशन शर्मा बसताड़ा, राम बाबू बाहरी, प्रेम चंद शर्मा, नरेश शर्मा कालखा, ओम प्रकाश शास्त्री, मास्टर कंवरभान, मेघराज अलीपुर, चंद्र प्रकाश अलीपुर खालसा, मोहन शर्मा, पवन शास्त्री सहित अन्य मौजूद रहे।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button