हरियाणा

Haryana : प्रचंड जीत भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्त्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम : महीपाल ढांडा

सत्य खबर, पानीपत । 

भारतीय जनता पार्टी के पानीपत ग्रामीण से प्रत्याशी महीपाल ढांडा आज पार्टी में और मजबूत चेहरा बनकर उभरे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सचिन कुंडू को 50212 मतों के भारी अंतर से पराजित कर तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी में मत प्रतिशत में संभवतः यह सबसे बड़ी जीत है।भारतीय जनता पार्टी के बड़े बड़े नेता जहां 2019 और इस चुनाव में चुनाव हार गए, वहीं महीपाल ढांडा ही एकमात्र जाट नेता है जो लगातार तीसरी बार प्रचंड मतों से जीत दर्ज करवा रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार महीपाल ढांडा को उपमुख्यमंत्री के पद पर नवाजा जाएगा।

Gurugram News: गुरुग्राम में हैरान कर देने वाली हत्या, शराबी पिता की क्रूरता सामने आई!
Gurugram News: गुरुग्राम में हैरान कर देने वाली हत्या, शराबी पिता की क्रूरता सामने आई!

आज चुनाव नतीजे आने के बाद महीपाल ढांडा एक विशाल जुलूस के रूप में एल्डिको स्थित अपने निवास पर पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह पर उनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कार्यकर्ता ढोल धमाकों की आवाज पर नाच गा रहे थे। आतिशबाजी की जा रही थी।

अपने निवास पर पहुंचने पर महिपाल ढांडा ने उपस्थित समर्थकों का संबोधित करते हुए कहा कि मेरी यह प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कभी भी विश्राम नहीं करता, वह हिंदुस्तान को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए हमेशा परिश्रम करता रहता है। आज मैं इन देव तुल्य कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं और विश्वास दिलाता हूं की तीसरी बार चुने जाने पर हम सब मिलकर प्रदेश में विकास की एक नई गाथा लिखेंगे। उन्होंने पानीपत की जनता के साथ साथ प्रदेश में भाजपा को बहुमत देने के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया।

Haryana 12th Result 2025: हरियाणा के 12वीं परीक्षा परिणाम में किस जिले ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन?
Haryana 12th Result 2025: हरियाणा के 12वीं परीक्षा परिणाम में किस जिले ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन?

Back to top button