हरियाणा

Haryana : सोशल मीडिया पर वायरल लिस्ट ने बढ़ाई कांग्रेस के भावी प्रत्याशियों की धड़कने

सत्य खबर,पंचकूला।
हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट वायरल हुई है। इस लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नाम हैं। पंचकूला से पूर्व डिप्टी CM चंद्रमोहन बिश्नोई और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को कैथल से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने लिस्ट को लेकर कहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की ऐसी कोई सूची जारी नहीं की है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर फेक लिस्ट प्रसारित की जा रही है।

इससे पहले शनिवार को भी एक लिस्ट सामने आई थी, जिसमें जगाधरी विधानसभा सीट से चौधरी अकराम खान को उम्मीदवार बनाया गया था। कांग्रेस ने इसे भी फेक बताया।

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि पार्टी की तरफ से अभी तक सिर्फ 2 ही लिस्ट जारी की गई हैं। तीसरी लिस्ट आने में अभी टाइम है।

वायरल लिस्ट

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

Back to top button