हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में छाया घना कोहरा, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट किया जारी

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है।  हिसार, भिवानी, फरीदाबाद, सिरसा जैसे जिलों में सुबह के समय हल्की धुंध बनी रही, जबकि सोनीपत में धुंध की वजह से विजिबिलिटी लगभग शून्य रही।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आगामी दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ राज्य में आएंगे, जिससे 31 जनवरी की रात से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बारिश से फसलों को लाभ होगा, खासकर गेहूं की पैदावार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Haryana 12th Result 2025: हरियाणा के 12वीं परीक्षा परिणाम में किस जिले ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन?
Haryana 12th Result 2025: हरियाणा के 12वीं परीक्षा परिणाम में किस जिले ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन?

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) ने भी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और बारिश के कारण सिंचाई रोकने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 जनवरी की रात और 1 फरवरी को राज्य में आंशिक बादल और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

HBSE Haryana Board: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, अब मार्कशीट डाउनलोड करने का सबसे तेज़ तरीका जानिए
HBSE Haryana Board: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, अब मार्कशीट डाउनलोड करने का सबसे तेज़ तरीका जानिए

Back to top button