हरियाणा

हरियाणा में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में तेज बदलाव के चलते विभिन्न जिलों में बारिश और कोहरे की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को झज्जर के बहादुरगढ़ और जींद में हल्की बारिश हुई, जबकि रात एक बजे हिसार और पानीपत में भी वर्षा हुई। कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर तक सीमित रही, जिससे वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा।

मौसम विभाग की चेतावनी

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मौसम विभाग ने वीरवार को कोहरे के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी, जिनमें से बहादुरगढ़, हिसार, पानीपत और जींद में वर्षा हुई। वीरवार को 9 जिलों में कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 जनवरी को फिर से बारिश की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

पश्चिमी हरियाणा में शीतलहर

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

बुधवार रात को बालसमंद में सबसे कम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में यह 3.5 डिग्री और महेंद्रगढ़ के नारनौल में 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच, पश्चिमी हरियाणा के जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, और सुबह के समय घना कोहरा देखा गया।

Back to top button