ताजा समाचारहरियाणा

Haryana Weather News: हरियाणा में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलें, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम पिछले दो दिन से खराब है। मौसम में बदलाव के चलते राजस्थान से सटे इलाके हिसार, सिरसा, फतेहाबाद के अलावा जींद के भी कई गांवों में ओलावृष्टि हुई।

Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम पिछले दो दिन से खराब है। मौसम में बदलाव के चलते राजस्थान से सटे इलाके हिसार, सिरसा, फतेहाबाद के अलावा जींद के भी कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। बारिश और ओले गिरने से तापमान में भी गिरावट आई है। कुछ जिलों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई है।

16 मार्च तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से 16 मार्च तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई थी। उसके चलते फाग वाले दिन प्रदेश में मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ। 4 जिलों में कुछ जगह ओलावृष्टि हुई। इसमें हिसार के मय्यड़ और आसपास के गांव, फतेहाबाद, जींद और सिरसा के डबवाली और बुढ़ाखेड़ा में ओलावृष्टि हुई।

Delhi News: दिल्ली में पहली बार दर्शन के लिए आए बुद्ध के पवित्र अवशेष, श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने वाली
Delhi News: दिल्ली में पहली बार दर्शन के लिए आए बुद्ध के पवित्र अवशेष, श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने वाली

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलें
बारिश और ओलावृष्टि से यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, पलवल में फसलें भी खराब हो गई। अभी सरसों की फसल पक कर तैयार है और कटाई जारी है। वहीं गेहूं की फसल की भी कटाई शुरू होने वाली है।

अधिकतम तापमान में आई कमी
मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च तक बारिश के आसार है। अगले 24 घंटे तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Punjab News: फोन में छुपा था गद्दारी का राज! गगन से उजागर हुए ISI के 20 एजेंट, पांच साल की गुप्त साजिश
Punjab News: फोन में छुपा था गद्दारी का राज! गगन से उजागर हुए ISI के 20 एजेंट, पांच साल की गुप्त साजिश

Back to top button