हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन होगी झमाझम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को कई जिलों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम को ठंड महसूस हो रही है।

 

हरियाणा में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को कई जिलों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम को ठंड महसूस हो रही है। वहीं दिन के समय धूप निकलने की वजह से गर्मी का अहसास हो रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि 21 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। जिसके चलते प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। वहीं आज से तेज हवाओं का दौर भी कम हो जाएगा।

Haryana News: शून्य इनकम दिखाने वाले 50 हजार परिवारों पर सरकार का शिकंजा कसने लगा
Haryana News: शून्य इनकम दिखाने वाले 50 हजार परिवारों पर सरकार का शिकंजा कसने लगा

जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, 27 और 28 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। फिलहाल, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान

हरियाणा में आज यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। प्रदेश में 24 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

Haryana News: 15 लाख लेकर खाकी हुई काली, SIT इंस्पेक्टर तेजराम गिरफ्तार और सस्पेंड
Haryana News: 15 लाख लेकर खाकी हुई काली, SIT इंस्पेक्टर तेजराम गिरफ्तार और सस्पेंड

Back to top button