ताजा समाचार

Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

 

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। पिछले दिनों हुई बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है। आज कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में धुंध की वजह से स्थिति खराब रहेगी।

मौसम विभाग की मानें तो 19 जनवरी तक प्रदेश में मौसम बदल सकता है। इस दौरान सुबह धुंध और बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही कई स्थानों पर बारिश की भी संभावना है। दक्षिण हरियाणा के कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है।

19 जनवरी तक बदलता रहेगा मौसम
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम बदलता रहेगा। इस दौरान कहीं बादल छाए रहने और सुबह धुंध की संभावना है। इसके अलावा 18 जनवरी को कई स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है।

Jharkhand Board 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं के टॉप 5 टॉपर्स की लिस्ट आई सामने, कौन बना आपकी जिले का स्टार?
Jharkhand Board 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं के टॉप 5 टॉपर्स की लिस्ट आई सामने, कौन बना आपकी जिले का स्टार?

ठंड के कारण बढ़ाई स्कूलों की छुट्टियां
ज्यादा ठंड को देखते हुए प्रदेश के दो जिले अंबाला और कुरुक्षेत्र में शीतकालीन अवकाश को बढ़ाने का फैसला लिया है। लेकिन बाकि जिलों में 12वीं तक के स्कूल खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने 15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा की थी।

धुंध की वजह से बाकी जिलों के स्कूलों में भी छुटि्टयां बढ़ाई जा सकती हैं। हालांकि इसको लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से अभी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

Delhi: बारिश से दिल्ली में जाम का खतरा, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई नई रणनीति
Delhi: बारिश से दिल्ली में जाम का खतरा, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई नई रणनीति

 

 

Back to top button