हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में कल से होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट हुआ जारी

Haryana Weather: हरियाणा में कल से मौसम फिर बदलेगा। 22 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

अगले दो दिनों तक प्रदेश के 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 24 जनवरी से मौसम फिर खुश्क रहेगा। जिन जिलों में कल बारिश होनी है उनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी जिले शामिल है।

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम बदलेगा रंग, गर्म हवाओं की जगह लेंगी उत्तरी ठंडी बयारें
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम बदलेगा रंग, गर्म हवाओं की जगह लेंगी उत्तरी ठंडी बयारें

मौसम विभाग की मानें तो इस साल पिछले साल की अपेक्षा कम सर्दी है, ऐसे में अगर कल से बारिश होती है तो फसलों को काफी फायदा मिलेगा। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में मासूम की दर्दनाक मौत, पानी समझकर पी गया टॉयलेट क्लीनर
Haryana News: हरियाणा के पानीपत में मासूम की दर्दनाक मौत, पानी समझकर पी गया टॉयलेट क्लीनर

Back to top button