हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में कल से होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट हुआ जारी

Haryana Weather: हरियाणा में कल से मौसम फिर बदलेगा। 22 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

अगले दो दिनों तक प्रदेश के 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 24 जनवरी से मौसम फिर खुश्क रहेगा। जिन जिलों में कल बारिश होनी है उनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी जिले शामिल है।

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

मौसम विभाग की मानें तो इस साल पिछले साल की अपेक्षा कम सर्दी है, ऐसे में अगर कल से बारिश होती है तो फसलों को काफी फायदा मिलेगा। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

Back to top button