ताजा समाचारहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आज होली के दिन बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों लगातार तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो रही थी

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आज होली के दिन बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों लगातार तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो रही थी। पलवल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रहा।

वहीं हरियाणा के 15 जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया है। एक दिन पहले गुरुवार को फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह में बारिश के साथ ओले गिरे। इनसे सटे इलाकों में तापमान में गिरावट दर्झ की गई है। ओले गिरने से सब्जियों, चना और सरसों जैसी फसलों को नुकसान हुआ है।

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च के बाद बाद राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के जिलों में तेज हवाओं के साथ तूफान का सामना करना पड़ सकता है।

Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज
Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज

Back to top button