हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट : इन जिलों में चल रही शीत लहर, जानिए अपने जिले का हाल

सत्य खबर, हिसार ।

उत्तर-पश्चिम से आ रही पहाड़ी हवाओं के कारण हरियाणा में छठे दिन भी शीतलहर का कहर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में अलर्ट जारी किया है। हालांकि धूप खिलने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। रात के न्यूनतम तापमान में औसतन 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद भी यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। पानीपत में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री बढ़कर 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।

 

हिसार में सबसे कम तापमान 1.7, सोनीपत में 2 और नारनौल में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में लगातार तीसरे दिन पारा 2 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में 14 और 15 दिसंबर को शीतलहर का येलो अलर्ट भी जारी किया है। दिन में धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।

 

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

 

हरियाणा में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए चंडीगढ़ समेत 17 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।

 

इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, कुछ जगहों पर बादल छाने के भी आसार हैं। इन दिनों प्रदेश में चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है। पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई 200 से नीचे आ गया है। पंचकूला समेत 5 जिले ऐसे हैं, जहां हवा थोड़ी खराब बनी हुई है।

 

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया, पश्चिमी उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण हरियाणा में ठंड बढ़ गई है। हालांकि, आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण धुंध और कोहरा नहीं है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है।

 

मौसम में कुछ बदलाव 16 दिसंबर के बाद ही देखने को मिलेगा। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि, मौसम साफ होने के बाद भी पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Back to top button