ताजा समाचारहरियाणा

Haryana Weather Udpate: हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ने से बढ़ा दिन का तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। हरियाणा में दिन का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है।

 

हरियाणा में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। हरियाणा में दिन का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में पारा 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है।

Nothing Phone 3 की पहली झलक आई सामने, डिजाइन और फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Nothing Phone 3 की पहली झलक आई सामने, डिजाइन और फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इन शहरों में करनाल, हिसार, नारनौल, सिरसा, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ , पानीपत और सोनीपत जिले शामिल हैं।

रात के तापमान में गिरावट
हिसार में रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है। हिसार में रात्रि का तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। हिसार का बालसमंद शहर पूरे हरियाणा में सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार 9 मार्च तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहने की संभावना है।

Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश
Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश

कल से 12 मार्च के बीच आएंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग की मानों तो आने वाले 2 दिनों में 9 और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हरियाणा के मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उत्तरी और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार है।

Back to top button