हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट : बारिश के बाद इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

सत्य ख़बर, चण्डीगढ़ ।

हरियाणा के 6 जिलों में रविवार सुबह धुंध छाई हुई है। इनमें जींद, सोनीपत, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। हिसार के बालसमंद में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। सोनीपत में बारिश का पानी अभी भी खेतों में खड़ा है।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 जिलों के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और गुरुग्राम शामिल हैं।

Weather Update
Weather Update : हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

 

मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में आज से ठंड की थर्ड डिग्री यानी ट्रिपल अटैक शुरू होगा। घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां कोहरे और कोल्ड वेव का असर रहेगा। 2 जनवरी तक मौसम खुश्क बने रहने की संभावना है।

नारनौल यूनिवर्सिटी के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी पर्वतीय राज्यों में भारी बर्फबारी और हरियाणा और दिल्ली NCR के क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। जिसकी वजह से हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने अपना प्रचंड रूप ले लिया है।

Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये; जेब होगी ढीली
Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये; जेब होगी ढीली

29 दिसंबर से हवा की दिशा बदलेगी और उत्तरी इलाके में ठंड पूरा जोर दिखाएगी। इससे तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे 2025 की शुरुआत में ठंड का ट्रिपल अटैक होगा।

Back to top button