ताजा समाचार

हरियाणा मौसम अपडेट : इन जिलों में छाया है कोहरा

सत्य खबर, नई दिल्ली ।
हरियाणा और आसपास के इलाकों में कोहरा देखने को मिल रहा है। इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 नवंबर तक हरियाणा में कोहरे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से घटकर 100 रह गई है।

वहीं, दिल्ली एनसीआर ग्रेप-3 लागू किया गया है। जिसमें क्रशर और खनन बंद करने और पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को ऑनलाइन चलाने पर सरकार फैसला लेगी।

हरियाणा के 3 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी हरियाणा में राजस्थान के इलाकों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। वहीं, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद और चरखी दादरी में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक है।

Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान
Delhi News: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार का एक्शन! ऊंट और गाय की कुर्बानी पर बैन, सरकार ने किया साफ-साफ ऐलान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 2 दिन तक प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। इस बीच तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, कोहरे और प्रदूषण के मिलने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। हरियाणा के 11 शहरों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। जींद में AQI 500 तक पहुंच गया है। दिल्ली-NCR में आज से ग्रुप 3 की पाबंदियां लागू हो गई हैं।

धुंध के बीच प्रदूषण कणों के मिलने से यह स्मॉग का रूप ले रहा है। स्मॉग से सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र प्रभावित हैं। स्मॉग के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों का एक्यूआई खराब स्थिति में है। गुरुवार को देश में हरियाणा के गुरुग्राम, पंचकूला समेत 11 शहरों का औसत एक्यूआई सबसे खराब श्रेणी में पहुंच गया।

कोहरे और प्रदूषण के कारण हरियाणा के 11 शहरों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। जींद में एक्यूआई 500 तक पहुंच गया है। जींद पूरी तरह से गैस चैंबर में तब्दील हो गया है।

IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?
IND vs ENG: IPL के धुरंधरों को मिला टेस्ट टीम में मौका, क्या नई टीम इंग्लैंड में कर पाएगी कमाल?

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राजधानी में GRAP-3 लागू करने का फैसला लिया गया है। दिल्ली-एनसीआर में GRAP 3 की पाबंदियां लागू की गई हैं। हरियाणा के 14 जिले एनसीआर में आते हैं। इनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जींद और करनाल शामिल हैं। GRAP 3 लागू करने का मकसद प्रदूषण को कम करना है। आपको बता दें कि आज दिल्ली और हरियाणा में कई जगहों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया।

Back to top button