ताजा समाचारहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा के 8 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, 3 में छाए बादल

हरियाणा में मौसम का बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 8 जिलों में बारिश शुरू हो गई है। इसमें हिसार, भिवानी, फतेहाबाद के टोहाना, जींद के उचाना, नूंह, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और झज्जर में बारिश हो रही है।

हरियाणा में मौसम का बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 8 जिलों में बारिश शुरू हो गई है। इसमें हिसार, भिवानी, फतेहाबाद के टोहाना, जींद के उचाना, नूंह, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और झज्जर में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने होली के दिन बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया था। पिछले कई दिनों से तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो रही थी। गुरुवार को पलवल में अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रहा।

PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 26 मार्च से पहले करवा लें ये काम

हरियाणा के 15 जिलों में 30 डिग्री से उपर तापमान दर्ज किया गया है। एक दिन पहले रेवाड़ी, फरीदाबाद, चरखी दादरी और नूंह में बारिश के साथ ओले गिरे। इनसे सटे इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ओलावृष्टि की वजह से सब्जियों, चना और सरसों जैसी फसलों को नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च के बाद बाद राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के जिलों में तेज हवाओं के साथ तूफान का सामना करना पड़ सकता है।

New Highway: हरियाणा में बनेगा ये फोरलेन हाईवे, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button