ताजा समाचार

Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज उत्तरी इलाके के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, जींद, अंबाला और पंचकूला शामिल है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से हरियाणा में कोहरे और कोल्डवेव की स्थिति देखने को मिलेगी। कुछ स्थानों पर धुंध पड़ सकती है। कल 13 जनवरी से मौसम में बदलाव होगा। तापमान गिरेगा और शीतलहर भी चलेगी।

बारिश से तापमान में आई गिरावट
राज्य में बादलों की आवाजाही और बारिश से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं रात के तापमान में हल्का उछाल देखने को मिला है। बारिश के कारण प्रदेश का अधिकतम तापमान 8 डिग्री तक लुढ़क गया है। दिन और रात के तापमान का अंतर कम होने से ठिठुरन बढ़ गई है।

हिसार में रात का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं दिन का तापमान 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.8 डिग्री कम है। वहीं रोहतक में दिन का तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम रहा। रोहतक में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

PBKS vs MI Qualifier 2: अहमदाबाद की पिच पर होगी रनों की बरसात या गेंदबाजों की चलेगी धूम! जानिए PBKS vs MI मुकाबले में क्या होगा
PBKS vs MI Qualifier 2: अहमदाबाद की पिच पर होगी रनों की बरसात या गेंदबाजों की चलेगी धूम! जानिए PBKS vs MI मुकाबले में क्या होगा

20 दिन चलेगी शीतलहर

हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि 13 जनवरी से तेज सर्दी का दौर फिर से शुरु हो जाएगा। इस महीने 20 दिन शीतहलर चलेगी। 13 जनवरी से तापमान में गिरावट आएगी।

एक दिन पहले 9 जिलों में बारिश हुई

कल 11 जनवरी को प्रदेश में राज्य में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ था। 9 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। इनमें रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, नारनौल (महेंद्रगढ़), रोहतक, जींद, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। पानीपत और सिरसा में रात तक बारिश चली। हिसार में सुबह 10 बजे बारिश शुरू हुई थी, जो शाम को 5 बजे बंद हुई।

Punjab News: डीजीपी गौरव यादव के नए प्लान में छुपा है नशा तस्करों के खिलाफ सख्त वार! क्या ड्रोन सिस्टम से मिलेगी बड़ी जीत
Punjab News: डीजीपी गौरव यादव के नए प्लान में छुपा है नशा तस्करों के खिलाफ सख्त वार! क्या ड्रोन सिस्टम से मिलेगी बड़ी जीत

 

Back to top button