हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट: जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का हाल

Haryana weather update Know how the condition of your district will be

सत्य खबर, चंडीगढ़ । हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम साफ होने के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य होने लगा है, जबकि रातें ठंडी हैं और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अब किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सुबह हल्की धुंध कुछ खुले इलाकों में देखने को मिली। वहीं, शहरों में दिन व रात के समय आसमान पूरी तरह से साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ अच्छी धूप खिलने का अनुमान है। वहीं, आने वाले 7 दिन कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है।

चंडीगढ़– आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली– आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 7 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
अंबाला– आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। तापमान 6 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है।
गुरुग्राम– सुबह हल्की धुंध रहेगी, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा। तापमान 8 से 21 डिग्री के बीच रहेगा।
हिसार– सुबह हल्की धुंध रहेगी, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा। तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।
करनाल– सुबह हल्की धुंध रहेगी, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा। तापमान 5 से 20 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।
पानीपत– सुबह हल्की धुंध रहेगी, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रहेगा।
रोहतक– सुबह हल्की धुंध रहेगी, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा। तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा
Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

Back to top button