राष्‍ट्रीय

हरियाणा मौसम अपडेट : जानिए अपने जिले में ठंड और कोहरे का असर

सत्य खबर, हिसार ।
हरियाणा में लगातार 11 दिन से शीतलहर चल रही है। 7 जिलों में आज सुबह हल्की धुंध छाई हुई हैं। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, पलवल, नूंह और कैथल शामिल हैं। कैथल में धुंध के साथ पाला भी गिरा।

7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें करनाल, कुरूक्षेत्र, सिरसा, जींद, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी शामिल हैं। इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। इनमें से 7 जिले ऐसे भी हैं, जहां कुछ जगहों पर बादल छाने के भी आसार हैं।

Usha Vance: PM मोदी से मुलाकात ने बच्चों को दिला दी दादाजी की याद! उषा वांस ने PM मोदी को लेकर कह दी दिल छू लेने वाली बात
Usha Vance: PM मोदी से मुलाकात ने बच्चों को दिला दी दादाजी की याद! उषा वांस ने PM मोदी को लेकर कह दी दिल छू लेने वाली बात

मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, रोहतक और चरखी दादरी के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री तक चला गया है। दूसरे नंबर पर करनाल और सिरसा हैं, जिनका न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। इसके अलावा पानीपत का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, रोहतक का 6.6 डिग्री और गुरुग्राम का 6.7 डिग्री रहा।

बुधवार को प्रदेश में रोहतक का दिन सबसे ठंडा रहा। जहां का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। यहां 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। दूसरे नंबर पर गुरुग्राम रहा, जिसका अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। पानीपत में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। महेंद्रगढ़ के नारनौल में 21.8 डिग्री तापमान रहा।

UN में Shashi Tharoor ने आतंकवाद पर दिया जोरदार जवाब! पाकिस्तान और चीन पर कसा शिकंजा
UN में Shashi Tharoor ने आतंकवाद पर दिया जोरदार जवाब! पाकिस्तान और चीन पर कसा शिकंजा

Back to top button