हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट : जानिएआपके जिले में धुंध है या शीतलहर

सत्य खबर, हिसार ।
हरियाणा के 8 जिलों में आज धुंध छाई रहेगी। मौसम विभाग ने कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह (मेवात) में धुंध का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। इनमें सिरसा, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से मैदानी इलाकों की ओर बह रही है। इसी वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ रही है। एक तरफ यमुना नदी से सटे हरियाणा के शहरों में गहरी धुंध होगी। वहीं राजस्थान से सटे इलाकों में शीतलहर से तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में अभी शीतलहर और धुंध से राहत नहीं मिलेगी।

फिलहाल रोहतक प्रदेश में लगातार ठंडा शहर बना हुआ है। रोहतक में गुरुवार को दिन का तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा।

Faridabad Crime: पैसे मांगने पर दुकानदार पर चढ़ा शराबियों का कहर, मामला पहुंचा पुलिस तक
Faridabad Crime: पानी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर चढ़ा शराबियों का कहर, मामला पहुंचा पुलिस तक

गुरुवार को हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं हिसार में न्यूनतम तापमान 2.8, नारनौल में 2.8, सिरसा में 3.2, महेंद्रगढ़ में 4, जींद में 4.2 डिग्री, रोहतक में 4.9 और भिवानी व करनाल में 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आज शुक्रवार को तापमान और नीचे जाने की संभावना बन रही है।

हिसार में सुबह के समय धुंध भी देखने मिल रही है। यहां के दिल्ली रोड पर हल्की धुंध के बीच से गुजरते वाहन।
हिसार में सुबह के समय धुंध भी देखने मिल रही है। यहां के दिल्ली रोड पर हल्की धुंध के बीच से गुजरते वाहन।
21 और 22 को पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा राज्य में 22 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है।

इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह हल्की धुंध रहने की भी संभावना है। परंतु एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 21 व 22 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

Haryana: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित की जेल से गलत रिहाई, फिर पटना से गिरफ्तारी
Haryana: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित की जेल से गलत रिहाई, फिर पटना से गिरफ्तारी

Back to top button