हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट : तेजी से गिरने लगा है तापमान, जानिए अपने जिले का हाल

सत्य खबर, हिसार ।

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। इसके चलते आज और कल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर कम होने के बाद तापमान में फिर से कमी आएगी। 8 दिसंबर यानी आज और कल की रात को उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। 10 से 13 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Haryana Gangrape News: जींद में कूड़ा बीनने वाली महिला और बेटी से गैंगरेप, हत्या का सनसनीखेज मामला
Haryana Gangrape News: जींद में कूड़ा बीनने वाली महिला और बेटी से गैंगरेप, हत्या का सनसनीखेज मामला

उत्तरी और पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में कमी आएगी। इस दौरान कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते रात के तापमान में 1.6 डिग्री की कमी आई है। 24 घंटे में हिसार की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां पारा 4.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा के 12 जिले ऐसे रहे जहां पारा 8.0 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इनमें अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी, सिरसा, जींद, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं। हिसार सबसे ठंडा रहा।

Manohar Lal Khattar का समर्पण बना PM मोदी के विजन 2047 की धड़कन योजनाओं में दिख रहा है जनता के हितों का प्रतिबिंब
Manohar Lal Khattar का समर्पण बना PM मोदी के विजन 2047 की धड़कन योजनाओं में दिख रहा है जनता के हितों का प्रतिबिंब

इससे पहले 1973 में हिसार का पारा -1.5 डिग्री रहा था। हालांकि, 2013, 2018 और 2020 में भी हिसार का पारा माइनस में जा चुका है।

Back to top button