ताजा समाचारहरियाणा

Haryana Weather Update: हरियाणा में झमाझम बरसेंगे बदरा, जानिए कहां-कहां होगी बारिश

Haryana Weather Update: हरियाणा में शनिवार को मौसम पूरी तरह से बदल गया है। गुरुवार रात को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में शनिवार को मौसम पूरी तरह से बदल गया है। गुरुवार रात को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 15 मार्च को चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाडी जिले में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

इसके साथ ही आज प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आंधी और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। ये तेज हवाएं चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में चलेंगे। इसके साथ ही इस दौरान आंधी/बिजली/ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

CUET PG 2025: एनटीए ने जारी की प्रोविजनल आंसर की! उम्मीदवारों के लिए अहम जानकारी
CUET PG 2025: एनटीए ने जारी की प्रोविजनल आंसर की! उम्मीदवारों के लिए अहम जानकारी

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान 

हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

हरियाणा में 16 मार्च को भी होगी बारिश 

IPL 2025: पहलगाम आतंकी हमले के बीच IPL को लेकर BCCI का बड़ा कदम! काली पट्टी के साथ मैदान में उतरेंगी दोनों टीमें
IPL 2025: पहलगाम आतंकी हमले के बीच IPL को लेकर BCCI का बड़ा कदम! काली पट्टी के साथ मैदान में उतरेंगी दोनों टीमें

मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो हरियाणा में रविवार यानी 16 मार्च को भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, 16 मार्च के बाद मौसम साफ रहेगा और जल्द ही गर्मी दस्तक दे सकती है।

Back to top button