राष्‍ट्रीय

हरियाणा मौसम अपडेट : इन जिलों को झेलनी पड़ रही है शीत लहर

सत्य खबर, हिसार ।

हरियाणा में 7वें दिन भी शीतलहर का कहर जारी है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में अलर्ट जारी किया है। हालांकि, धूप खिलने से तापमान में मामूली गिरावट आई है। रात के न्यूनतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद भी यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम है।

 

हिसार में सबसे कम 3.0 और सोनीपत में 3.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में ऐसे हालात का कारण उत्तर पश्चिम से चल रही पहाड़ी हवाएं हैं। लगातार तीसरे दिन हिसार में पारा अन्य जिलों के मुकाबले सबसे कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

 

Odisha News: एंबुलेंस का दावा निकला खोखला! आठ किलोमीटर तक कंधे पर शव लेकर चला परिवार
Odisha News: एंबुलेंस का दावा निकला खोखला! आठ किलोमीटर तक कंधे पर शव लेकर चला परिवार

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

हरियाणा में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए 18 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।

 

इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर बादल छाने के भी आसार हैं।

 

RCB IPL 2025 Won: 18 साल बाद टूटा इंतजार RCB ने उठाई ट्रॉफी सड़कों से संसद तक गूंजा 'ई साल कप नमदे' का नारा
RCB IPL 2025 Won: 18 साल बाद टूटा इंतजार RCB ने उठाई ट्रॉफी सड़कों से संसद तक गूंजा ‘ई साल कप नमदे’ का नारा

मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी उत्तरी बफीर्ली हवाओं से हरियाणा में ठंड बढ़ी है। हालांकि, आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण धुंध और कोहरा नहीं छा रहा है। आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

 

16 दिसंबर के बाद ही मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। हालांकि, मौसम खुलने के बाद भी पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Back to top button