हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का कहर, इन जिलों में अलर्ट हुआ जारी

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में धुंध का अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, हिसार, गुरुग्राम, भिवानी और फतेहाबाद जिले शामिल हैं। आज सारा दिन कोहरा छाया रहेगा। फिलहाल ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

हरियाणा में 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे मौसम में बदलाव होगा। पिछले दिनों कई जिलों में बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मदन लाल खिचड़ के अनुसार कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ ही सुबह धुंध देखने को मिलेगा। ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी और 21 जनवरी को बारिश की संभावना है।

Panipat में जुटेंगे श्रद्धालु, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत की तैयारियां तेज
Panipat में जुटेंगे श्रद्धालु, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत की तैयारियां तेज

मौसम विभाग चंडीगढ़ ने हरियाणा के 12 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज शुक्रवार को धुंध छाई रहेगी। इनमें अंबाला, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जिला शामिल है। मौसम परिवर्तनशील रहेगा, 21 और 22 जनवरी को बारिश की संभावना जताई गई है।

Gurugram News: गुरुग्राम में हैरान कर देने वाली हत्या, शराबी पिता की क्रूरता सामने आई!
Gurugram News: गुरुग्राम में हैरान कर देने वाली हत्या, शराबी पिता की क्रूरता सामने आई!

Back to top button