राष्‍ट्रीय

Haryana Weather Updates : इन जिलों पर फिर से मेहरबान होगा मानसून

सत्य खबर,पानीपत ।
हरियाणा में आज रात से फिर मानसून एक्टिव हो जाएगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने 20 और 21 अगस्त को हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। आज भी सूबे के अधिकांश जिलों में खराब रहेगा। बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा। उमस खासकर परेशान करेगी। 24 घंटे में बारिश की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश सोनीपत और महेंद्रगढ़ जिले में हुई है। यहां 15.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। हालांकि इन जिलों में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

हरियाणा के जिन जिलों में मौसम खराब रहेगा, उनमें चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जींद, सोनीपत और सोनीपत शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों को आइसोलेटेड कैटेगरी में रखा है, जहां 25% तक बारिश संभावना है। वहीं, कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों को डार्क ग्रीन कैटेगरी में शामिल किया गया है।

Kannada language controversy: बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा! महिला की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा
Kannada language controversy: बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा! महिला की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा

हरियाणा के 7 जिले ऐसे रहे जहां 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सोनीपत और महेंद्रगढ़ में हुई, जहां 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अंबाला और करनाल में 13 एमएम, कुरुक्षेत्र में 4.0 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा पानीपत और जींद में भी हल्की बारिश हुई।

Delhi Airport पर IndiGo flight में टर्बुलेंस का खौफनाक अनुभव! मई में दूसरी बार इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस का शिकार
Delhi Airport पर IndiGo flight में टर्बुलेंस का खौफनाक अनुभव! मई में दूसरी बार इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस का शिकार

Back to top button