ताजा समाचार

Haryana Weather Updates : इन जिला वासियों को मिल सकता है आज बारिश का मजा

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
मौसम विभाग ने आज भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। अगले 3 घंटों में चंडीगढ़, एसएएस नगर, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, जींद, करनाल, पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक हफ्ते से लगातार बारिश होने और मानसूनी हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में लगातार गिरावट आई है। 24 घंटों में 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

हरियाणा में 13 जिले ऐसे रहे, जहां 24 घंटे में झमाझम बारिश हुई। बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल हो गई। सबसे ज्यादा बारिश अंबाला में में हुई, यहां 15.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 7.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान
Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान

रोहतक में 4.0, कुरुक्षेत्र में 1.5 एमएम, बारिश हुई। इन जिलों के अलावा जींद, रोहतक, कैथल में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला, यहां भी कुछ एक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखी गई।

हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई है। कैथल, करनाल और पंचकूला जिले ताे ऐसे हैं, जहां सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हाे पाई। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलाें में सामान्य से 30 प्रतिशत से भी कम बारिश हाे पाई है। महेंद्रगढ़ और नूंह जिलाें में जमकर बादल बरसे हैं। नूंह में सामान्य से 63 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ जिले में सामान्य से 51 प्रतिशत तक अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश
Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश

हरियाणा में अभी मानसून 31 अगस्त तक एक्टिव रहेगा। इसकी वजह यह है कि मानसून ट्रफ रेखा दिल्ली के उत्तर में निचले स्तर पर शिफ्ट हो गई है, इसलिए सतही हवा पश्चिमी दिशा में बदल कई है। पश्चिमी हवाएं कम आर्द होने के कारण तापमान में बढ़ाती है, लेकिन अब मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे हालातों में सूबे में बारिश के आसार बने हुए हैं।

Back to top button