ताजा समाचार

Haryana Weather Updates : आज फिर मौसम है खराब जानिए किस जिले में हो रही बूंदाबांदी

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
हरियाणा में आज मौसम खराब है। कई जगह बूंदाबांदी हो रही है। वहीं कुछ जगह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 15 शहरों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में बारिश के आसार हैं। प्रदेश में कल तक मानसून एक्टिव रहेगा। इसके बाद बारिश में कमी देखने को मिलेगी।

एक दिन पहले शुक्रवार को हरियाणा के उत्तरी और दक्षिण इलाकों में बारिश हुई थी। जिससे सड़कों पर आधा फीट तक पानी भर गया। बारिश होने से हवा में नमी बनी हुई है। अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश हुई। वहीं इस माह भी अब तक अच्छी बारिश देखने को मिली है।

Punjab News: पाकिस्तान से लगते पंजाब के छह जिलों में आज स्कूल बंद! सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
Punjab News: पाकिस्तान से लगते पंजाब के छह जिलों में आज स्कूल बंद! सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

मौसम बदलने से दिन का पारा 3.6 डिग्री तक गिरा है। अब दिन औसत से 3.5 डिग्री तक ठंडे हैं। हरियाणा में कल का न्यूनतम तापमान 22.91 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34.71 सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ बने रहने और अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से मौसम खराब रहेगा। 14 सितंबर तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाएं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 से 25 सितंबर के बीच लौटना शुरू हो सकता है। सामान्य रूप से मानसून पश्चिमोत्तर भारत से 17 सितंबर से लौटना शुरू होता है। मानसून सीजन 15 अक्टूबर तक पूरे भारत से खत्म हो जाता है।

Punjab News: पंजाब सरकार का BBMB पर बड़ा आरोप! पानी के वितरण में नियमों का उल्लंघन
Punjab News: पंजाब सरकार का BBMB पर बड़ा आरोप! पानी के वितरण में नियमों का उल्लंघन

Back to top button