हरियाणा

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

पौष, कृष्ण एकादशी, विक्रम संवत 2082 तदनुसार सोमवार 15 दिसंबर 2025। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। एकादशी तिथि रात्रि 9 बजकर 20 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 9 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग मध्याह्न 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 8 बजकर 4 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज सफला एकादशी व्रत।

सूर्योदय सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर। सूर्यास्त शाम 5 बजकर 26 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 41 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 51 मिनट तक।

किसान, मजदूर और कमेरों के मसीहा थे चौ देवीलाल : अभय सिंह चौटाला

आज का अशुभ मुहूर्त

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 6 मिनट से 8 बजकर 24 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 37 मिनट से 1 बजकर 18 मिनट तक।

आज का राशिफल

मेष : आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन वाहन आदि का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। आपको किसी लंबी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।

वृषभ : आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा और आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, जिससे आप परेशान महसूस कर सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी

मिथुन : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ पुरानी कर्ज की समस्या हल हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

कर्क : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो कार्य आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और कार्यक्षेत्र में साझेदारी से लाभ होगा। आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे।

सिंह : आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा हो सकता है। आप व्यर्थ के विवादों में फंस सकते हैं और झूठे आरोप लग सकते हैं। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है और किसी प्रियजन के लिए चिंता बनी रहेगी। व्यापार में किसी प्रकार का परिवर्तन करने से बचें।

कन्या : आज किसी करीबी के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। कोई रिश्तेदार आपके साथ बड़ा विवाद कर सकता है और आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यवसाय में अपने साझीदार से धोखा खाने की संभावना है।

तुला : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

हरियाणा में मौसम की मार से किसानों की तैयार फसल हुई नष्ट, गिरदावरी के आदेश

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button